प्रथम श्रेणी से एमबीबीएस उत्तीर्ण कर डॉ. आयुष तिवारी ने बढ़ाया नगर का मान

प्रथम श्रेणी से एमबीबीएस उत्तीर्ण कर डॉ. आयुष तिवारी ने बढ़ाया नगर का मान

Written by Prem Prakash Agarwal 2026-05-08 News
गुरसरांय(झांसी)। डॉ. आयुष तिवारी ने एमबीबीएस परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर नगर और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है और लोगों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। गुरसरांय निवासी तथा धनप्रकाश तिवारी के पुत्र डॉ. आयुष तिवारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्कृष्ट वातावरण में प्राप्त की। उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी से संबद्ध राजकीय मेडिकल कॉलेज से पांच वर्षीय एमबीबीएस पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया। डॉ. आयुष तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के संस्कारों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता धनप्रकाश तिवारी एवं माता अर्चना तिवारी सदैव उन्हें शिक्षा एवं संस्कारों के प्रति प्रेरित करते रहे। उनके आशीर्वाद और गुरुजनों की कृपा से ही वह यह लक्ष्य प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि परिवार में शुरू से ही शिक्षा का सकारात्मक माहौल रहा। उनके ताऊ भी बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्य कर चुके हैं, जिससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष देवेश पालीवाल, प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर, उपप्रबंधक बृजकिशोर व्यास सहित अनेक शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिपोर्ट - हरिशचन्द्र नायक गुरसरांय