
भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर भव्य आयोजन, निकली शोभायात्रा
झांसी। अखिल ब्रह्मांड के न्यायकर्ता एवं आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर शहर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किए गए। शिव परिवार कॉलोनी, पंचवटी स्थित अंजनी माता परिसर में स्थापित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर, आवास विकास कॉलोनी के पंचदेव महादेव मंदिर एवं अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा विशेष आयोजन किए गए। लखन लाल सक्सेना, प्रभाकर शास्त्री एवं महेश चन्द्र खरे के सौजन्य से श्री चित्रगुप्त कथा, आकर्षक श्रृंगार, विधिवत पूजन, हवन, स्तुति एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विगत वर्षों की भांति एडवोकेट सतीश चन्द्र श्रीवास्तव के सौजन्य से नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रकटोत्सव कार्यक्रम में संयुक्त नगर आयुक्त वीरेंद्र श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत सक्सेना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द कुमार सक्सेना, प्रभाकर शास्त्री, रानी लखन लाल सक्सेना, एड. सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, एड. हरि कृष्ण सक्सेना, एड. अजय कुमार सक्सेना, अतुल सिन्हा, अतुल श्रीवास्तव, एड. अविनाश सक्सेना, आर.सी. श्रीवास्तव, निशांत सक्सेना, प्रदीप श्रीवास्तव, सर्वेश सक्सेना, डॉ. अंजनी श्रीवास्तव, रोहित सक्सेना, रमन श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष, कायस्थ महासभा झांसी), रवि सक्सेना, डॉ. राम स्वरूप सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।