जालौन डिस्ट्रिक्ट फैंस एसोसिएशन” का गठन, जल्द होगा भव्य परिवार मिलन समारोह

जालौन डिस्ट्रिक्ट फैंस एसोसिएशन” का गठन, जल्द होगा भव्य परिवार मिलन समारोह

Written by Prem Prakash Agarwal 2026-03-30 News
झांसी। सामाजिक एकजुटता और आपसी सहयोग की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जनपद जालौन के मूल निवासी, जो वर्तमान में झांसी में निवास कर रहे हैं, उनके लिए “जालौन डिस्ट्रिक्ट फैंस एसोसिएशन” नामक संस्था का गठन किया गया। इस संस्था का उद्देश्य न केवल आपसी मेल-मिलाप को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनाना भी है। शहर के प्राचीन एवं आस्था के केंद्र श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के सभागार में आयोजित इस प्रथम बैठक में बड़ी संख्या में जनपद जालौन मूल निवासी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने एक स्वर में संस्था के गठन की सराहना की और इसे समय की आवश्यकता बताया। बैठक के दौरान यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही एक वृहद “जालौन परिवार मिलन समारोह” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें झांसी में निवासरत जालौन जनपद के अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित कर एक मजबूत सामाजिक नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही संस्था की सदस्यता प्रक्रिया को भी जल्द ही प्रारंभ करने की घोषणा की गई, जिसके तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सदस्य बनाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग संस्था से जुड़ सकें। संस्था के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त इंजीनियर अजय तरसौलिया एवं वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी सुनील लोहिया ने अपने संबोधन में संस्था के उद्देश्यों और भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह संगठन सामाजिक समरसता, पारस्परिक सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ाव को नई दिशा देगा। साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गरिमा भी देखने को मिली। सिद्धपीठ श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर पूज्य हरिओम जी पाठक एवं जगद्गुरु धीरेन्द्राचार्य महाराज (पारीक्षा) का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जितेंद्राचार्य शास्त्री जी द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और भी आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक बन गया। विशेष रूप से समाजसेवी सुनील लोहिया (कोंच) को नामित सभासद नियुक्त किए जाने पर उपस्थित जनसमूह ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपना दल (एस) के बुंदेलखंड प्रभारी आनंद पटेल, बाबूजी बोहरा तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा उदय लुहारी ने माल्यार्पण कर सम्मान प्रकट किया और संस्था के गठन को सराहनीय पहल बताया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने क्रमवार अपना परिचय दिया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया। कई वक्ताओं ने इस पहल को सामाजिक एकता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे जालौन जनपद के लोगों के बीच आपसी संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे तथा जरूरत के समय एक मजबूत सहयोग तंत्र विकसित हो सकेगा। बैठक में मुख्य रूप से सर्व ईं अजय कुमार तरसौलिया, सुनील लोहिया एडवोकेट, ई. सुरेंद्र कुमार ओझा, सुधीर गोस्वामी, ईं. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ मुकेश गुप्ता,ईं रघुवीर शरण गुप्ता, अरविंद कुमार शर्मा, सुमेश साहनी, ई प्रवीण कुमार यादव, जागेश्वर दयाल प्रजापति, आकाश प्रजापति, रामकृपाल लोधी, श्याम सुंदर वर्मा, परमात्मा शरण गुप्ता, राजेश कुमार दीक्षित, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, उदय लुहारी, नीरज गुप्ता, प्रमोद यादव, देवेंद्र कुमार निरंजन, संजय कुमार निरंजन, विनोद कुमार गुप्ता, मोहित कुमार गुप्ता, मनीष अग्रवाल, शिवाकांत द्विवेदी, शिवम कुमार गुप्ता, देवेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ धीरज अग्रवाल, उदय सोनी, पंडित जितेंद्र आचार्य, अशोक त्रिपाठी, रामाधार पाठक, महेंद्र पुरी, ध्रुवमान सिंह सेंगर, सुमित कुमार शुक्ला, आनंद पटेल, विनोद कुमार गौतम, प्रमोद कुमार गौतम, आलोक शांडिल्य, सहित आधा सैकड़ा से अधिक लोग प्रथम बैठक में उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में इस संगठन को व्यापक स्तर पर विस्तार देने का संकल्प लिया गया। प्रेम प्रकाश अग्रवाल मीडिया प्रभारी