
डल रेल चिकित्सालय झांसी लिखता नया आयाम - आर.पी.एफ कांस्टेबल की कलाई का जटिल ऑपरेशन सफल
झाँसी । मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुलदीप स्वरूप मिश्रा के कुशल नेतृत्व में मंडल रेल चिकित्सालय झांसी में वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार कुशवाहा द्वारा 52 वर्षीय आर.पी.एफ कांस्टेबल का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। कांस्टेबल को गिरने की वजह से दाएं हाथ की कलाई में गंभीर चोट आई एवं हड्डियों के कई टुकड़े होने के साथ-साथ कलाई अपनी जगह से हट गई।उक्त कर्मचारी को चोट लगने पर मंडल रेल चिकित्सालय झांसी लाया गया। एक्स रे एवं 3डी सीटी स्कैन कराया गया ताकि चोट की गंभीरता का सही आकलन किया जा सके । ऑर्थाेपेडिक टीम द्वारा उनका ऑपरेशन किया गया और टूटी हड्डियों एवं विस्थापित हुई कलाई को ठीक किया गया एवं नवीनतम टाइटेनियम इंप्लांट्स उपयोग करते हुए बेहद जटिल और तकनीकी रूप से चुनौती पूर्ण सर्जरी बहुत अच्छे एवं वांछित परिणाम के साथ ऑर्थाेपेडिक टीम ने पूरी की। इस सफल शल्य क्रिया में वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी (ऑर्थाेपेडिक) डॉ. योगेश कुमार कुशवाहा,एनेस्थेटिस्ट डॉ. अजीत लहरिया,नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सिस्टर ब्राईटन,मुकेश यादव, श्योराज सिंह, मनोज ,ड्रेसर दशरथ,माथुर एवं सलीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑपरेशन के बाद कांस्टेबल स्वस्थ एवं प्रसन्न है । उन्होंने रेल प्रशासन और मंडल रेल चिकित्सालय झांसी का आभार व्यक्त किया।