
डीजल लोको शेड झांसी में यथार्थ हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 121 कर्मचारियों का हुआ परीक्षण
झाँसी । मंडल रेल प्रबंधक झांसी मंडल अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में डीजल लोको शेड, झांसी में एक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन यथार्थ हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया, जिसमें कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष संवेदनशीलता और जागरूकता का परिचय मिला। शिविर के दौरान लगभग 121 कर्मचारियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर, ईसीजी, वजन, पल्स सहित अन्य आवश्यक जांचें शामिल रहीं। कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्राप्त किया। इस स्वास्थ्य शिविर में गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योति, फिजिशियन डॉ. सुनील गुप्ता तथा ऑर्थाेपेडिक्स विशेषज्ञ डॉ. शशांक सेठ अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। सभी चिकित्सकों ने कर्मचारियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उक्त आशय कि जानकारी मनोज कुमार सिंह जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवेएझांसी मंडल द्वारा दी गई ।