
शिवांता होम्स झांसी में कोंच के सुनील लोहिया को नामित सभासद नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया गया।
झाँसी । झांसी में नव संवत्सर चैत्र नवरात्रि पावन पर्व पर,, शिवांता होम्स रेजीडेंट,, द्वारा शिवांता होम्स में रह रहे कोंच निवासी पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा कोंच समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता कोंच में बेहतर परिवहन सुविधाओं के लिए सतत प्रयासरत अपने श्रेष्ठ सामाजिक कार्यों से कोंच को गौरवान्वित करने वाले सुनील लोहिया को राज्यपाल द्वारा नगर पालिका परिषद कोंच में नामित सभासद नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई शुभकामनाएं प्रदान कर माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिवांता होम्स के निदेशक मयंक गर्ग , कार्यक्रम संयोजक देवेन्द्र आर्य , सहसंयोजक अंकित तिवारी , सुनील गुप्ता , एडवोकेट श्याम यादव , भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अमित सराय आशीष यादव केके व्यास संजय जोशी , शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक अरविन्द आर्या जी एवं नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करतीं हुई श्रीमती मधु व्यास , श्रीमती गीता गुप्ता , श्रीमती अनुपमा त्रिपाठी ,श्रीमती शारदा खरे , श्रीमती सीमा यादव , श्रीमती मंजू लोहिया,श्रीमती नेहा तिवारीजी, श्रीमती मंजू आर्या , श्रीमती रानी यादव , श्रीमती प्रीति यादव , श्रीमती मनीषा जोशी , श्रीमती निकिता आर्या आदि शिवांता होम्स रेजिडेंट के निवासीगणो ने शुभकामनाएं प्रदान करते हुए माल्यार्पण कर बुके भेंटकर कर स्वागत किया।