अग्रवाल युगल विकास संस्थान की नई कार्यकारिणी घोषित, अरविंद मुड़िया बने अध्यक्ष

अग्रवाल युगल विकास संस्थान की नई कार्यकारिणी घोषित, अरविंद मुड़िया बने अध्यक्ष

Written by Prem Prakash Agarwal 2026-03-13 News
झांसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय संस्था अग्रवाल युगल विकास संस्थान के संचालक मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्थापक अध्यक्ष अतुल अग्रवाल किलपन के निर्देशन में तथा वर्तमान अध्यक्ष सुरेश सेलटैक्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी सत्र के लिए संस्था की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष नीरज डिंपल ने निर्वाचन अधिकारी के रूप में चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि संस्था के अध्यक्ष पद पर अरविंद मुड़िया, महामंत्री पद पर अमित सुखसागर तथा कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद गर्ग को निर्वाचित किया गया है। इसके अलावा महिला सहभागिता को बढ़ावा देते हुए महिला विंग की चेयरपर्सन के रूप में श्रीमती अलका डीसीएम तथा महिला विंग सचिव के रूप में श्रीमती पल्लवी अग्रवाल को चुना गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संस्था समाज सेवा, सामाजिक एकता और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। साथ ही संस्था के आगामी कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजीव गांधी सहित कैलाश KSB, प्रवीण सागर, पंकज गर्ग, गिरीश मोदी, श्याम अग्रवाल, नीरज डीसीएम, मनीष वेद, दीपक किलकारी, राकेश चौधरी, संजय शाहजहांपुर, मनोज दलाल, विदित अग्रवाल, हरिश्चंद्र मऊ, संतोष मुंगी, अमित मार्बल, दीपक अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, पवन मुंगी तथा संजीव अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव मनोज परसन द्वारा किया गया।