थाना कोतवाली में होली एवं रमजान माह को लेकर शांति कमेटी की बैठक संपन्न

थाना कोतवाली में होली एवं रमजान माह को लेकर शांति कमेटी की बैठक संपन्न

Written by Prem Prakash Agarwal 2026-03-01 News
झाँसी । कोतवाली में होली एवं रमजान माह को लेकर शांति कमेटी की बैठक क्षेत्राधिकार नगर लक्ष्मी चंद गौतम की अध्यक्षता में एसीएस अजय यादव कोतवाल विद्यासागर सिंह एवं सभी थाना कोतवाली क्षेत्र के सभी चौकी इंचार्ज की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक में बैठक में पुरुषोत्तम स्वामी पार्षद राहुल कुशवाहा संजीव गुप्ता मुकेश अग्रवाल याकूब अहमद मंसूरी अजीत राय राजेश बिरथरे पवन गुप्ता मोहम्मद हाशिम नूर अहमद मंसूरी प्रभात सोनी आफाक मकरानी पंडित हरिशंकर चतुर्वेदी कुशल त्रिवेदी चेतन नायक उमेश अग्रवाल चीफ वार्डन आनंद सक्सेना अविनाश अभिषेक साहू सत्येंद्र पुरी सुदर्शन शिवाहरे सादिक बरकाती पंडित रामेश्वर अपने अपने सुझावों दिए जिसमें यातायात व्यवस्था सुचारू लाइट पानी एवं सड़क पर गड्ढे मंदिर एवं मस्जिदों के आसपास सफाई एवं सुरक्षा हेतु महिला एवं पुरुष पुलिस की तैनाती विशेष कर नवरात्रि पर मंदिरों के आसपास सुरक्षा हेतु महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी की तैनाती आदि व्यवस्थाओं पर सुझाव दिए । संचालन अतुल अग्रवाल किलपन डिवीजनल वार्डन नागरिक सुरक्षा संगठन झांसी ने किया ।