बाबा महाकाल ढाबा एवं फेमिली रेस्टोरेंट का हुआ भव्य शुभारंभ

बाबा महाकाल ढाबा एवं फेमिली रेस्टोरेंट का हुआ भव्य शुभारंभ

Written by Prem Prakash Agarwal 2026-01-02 News
झांसी। शिवपुरी रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर रामगढ़ रक्षा के समीप बाबा महाकाल ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। शुभारंभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त हरगोविंद कुशवाहा एडवोकेट, बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा तथा समय की तलाश के संपादक प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने बाबा महाकाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश एवं जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि झांसी जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगर में शुद्ध शाकाहारी भोजनालय की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। बाबा महाकाल ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट इस आवश्यकता को पूरा करेगा तथा आमजन को स्वच्छ, सात्विक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराएगा। अतिथियों ने कहा कि धार्मिक स्थल के समीप स्थित होने के कारण यह रेस्टोरेंट श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए अत्यंत सुविधाजनक सिद्ध होगा। पारिवारिक वातावरण, उचित मूल्य तथा स्वच्छता इसकी प्रमुख विशेषताएं होंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर के पुजारी श्री काली चरन महाराज जी, समाजसेवी संदीप सराओगी, समय की तलाश परिवार के सह-संपादक गोविंद सिंह परिहार, वरिष्ठ पत्रकार राम लखन तिवारी, पत्रकार मनीष शेषा, राहुल सक्सेना, सोनू गौतम, प्रमोद जाटव, अनूप कुमार, सुरेंद्र रामगढ़, जीतू लहार, आनंद सहित लगभग आधा सैकड़ा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा शुभारंभ अवसर पर रेस्टोरेंट की व्यवस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में रेस्टोरेंट संचालक वीरू भैया ने सभी अतिथियों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को शुद्ध शाकाहारी, स्वादिष्ट एवं किफायती भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी से सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा भी व्यक्त की।