थाना मऊरानीपुर सहित पुलिस कार्यालयों में सफाई, अभिलेख व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा

थाना मऊरानीपुर सहित पुलिस कार्यालयों में सफाई, अभिलेख व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-12-12 News
झाँसी। पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि ने झाँसी जनपद में वार्षिक निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना मऊरानीपुर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों में स्वच्छता, अभिलेखों के रखरखाव, शिकायत निस्तारण, जनसुनवाई, शाखाओं की कार्यप्रणाली तथा पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों की व्यापक समीक्षा की गई। कार्यालय निरीक्षणः अभिलेख व्यवस्था संतोषजनक, लापरवाही पर अकाउंटेंट निलंबित, निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय की साफ-सफाई एवं पत्रावलियों के रख-रखाव को संतोषजनक पाया गया। रिकॉर्ड कीपर द्वारा पत्रावलियों को व्यवस्थित और अद्यतन रखने पर आईजी ने सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा की। वहीं आंकिक शाखा में यात्रा भत्ता एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रकरणों में लापरवाही पाए जाने पर अकाउंटेंट प्रमोद कुमार पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। ई-ऑफिस व्यवस्था लागू करने को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाईः फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण निर्देशित, आईजी ने कार्यालय में उपस्थित फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्व एवं भूमि विवादों में प्रभावी फॉलोअप तथा वन-विंडो सिस्टम लागू किए जाने पर विशेष जोर दिया गया। आईजी ने आगंतुक कक्ष, प्रधान लिपिक शाखा, वाचक कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, CCTNS, पासपोर्ट, रिट सेल, महिला हेल्प डेस्क, पत्रव्यवहार शाखा, शिकायत प्रकोष्ठ आदि का गहन निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों के सेवा अभिलेख समय से अद्यतन रखें, पेंशन एवं भवन से संबंधित प्रकरण समय से मुख्यालय भेजें, अपराध रजिस्टर व लम्बित विवेचनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें, सम्मनों की समय से तामीला सुनिश्चित कराएँ। थाना मऊरानीपुर का वार्षिक निरीक्षणरू महिला आरक्षियों सहित तीन कर्मियों पर कार्रवाई, दो को पुरस्कार, शाम के समय थाना मऊरानीपुर के विस्तृत निरीक्षण में आईजी ने थाना परिसर, कार्यालय, CCTNS, IGRS, महिला हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, बैरक एवं भोजनालय का निरीक्षण किया। मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक मंजू देवी, महिला आरक्षी जसना चौधरी एवं रीता बिंद, मिशन शक्ति संबंधी जानकारी न होने एवं असंतोषजनक उत्तर देने पर तीनों को तत्काल निलंबित कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर को कुशल परिवेक्षण न करने पर चेतावनी दी गई। भोजनालय की स्वच्छता उत्कृष्ट पाए जाने पर मेस फॉलोअर मोहिनी को पुरस्कृत, समय पर सूचना देने पर चौकीदार हरीशंकर को नगद पुरस्कार, ग्राम प्रहरियों से संवाद और कम्बल वितरण, आईजी ने ग्राम प्रहरियों व उनके परिवारों के कुशलक्षेम की जानकारी ली तथा ठंड को देखते हुए उन्हें कम्बल वितरित किए। हल्का इंचार्ज और बीट कांस्टेबल को अभिसूचना तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिए। थाने में अभिलेख और सुविधाएँ सुधारने के निर्देश, शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई,निष्प्रयोज्य दंगा नियंत्रण उपकरण बदलकर नए उपलब्ध कराने, लावारिस एवं जब्त वाहनों की नीलामी तेज करने, बीट बुक में प्रविष्टियाँ सही एवं समय से दर्ज करने, अपराध नियंत्रण एवं साइबर जागरूकता पर जोर, वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग, मुख्य बाजारों व मार्गों पर पैदल गश्त, साइबर फ्रॉडः UPI, ATM, OLX, सिम-स्वैपिंग, चिटफंड-पर स्कूल/कॉलेज/गाँवों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश, सभी पुलिसकर्मियों को IGOT ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान, एसएसपी झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति, पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारीगण एवं संबंधित शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सोशल मीडिया सेलः झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी