CEIR पोर्टल की कार्यवाही में झाँसी परिक्षेत्र प्रथम स्थान पर

CEIR पोर्टल की कार्यवाही में झाँसी परिक्षेत्र प्रथम स्थान पर

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-09-12 News
झाँसी। पुलिस तकनीकी सेवाएँ मुख्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी CEIR पोर्टल की नवम्बर 2025 रैंकिंग में झाँसी परिक्षेत्र ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि ने बताया कि परिक्षेत्र के जनपद झाँसी, जालौन तथा ललितपुर में CEIR पोर्टल पर प्राप्त 215 प्रार्थना पत्रों में से 87 मोबाइल फोन ट्रेस कर संबंधित शिकायतकर्ताओं को सुपुर्द किए गए, जिसके आधार पर परिक्षेत्र को 58.33 फाइनल स्कोर प्राप्त हुआ। रैंकिंग में सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन जनपद जालौन का रहा, जहाँ CEIR पोर्टल पर प्राप्त 117 शिकायतों में से 77 मोबाइल फोन रिकवर किए गए, जिसके चलते जिले ने 76.07 फाइनल स्कोर प्राप्त कर पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। पुलिस महानिरीक्षक श्री आकाश कुलहरि ने जनपद जालौन की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं उनकी टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही, जनपद झाँसी एवं ललितपुर को CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में और सुधार करने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि नागरिकों को शीघ्र और प्रभावी सेवा मिल सके।