आल इंडिया पत्रकार एकता संघ द्वारा विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न

आल इंडिया पत्रकार एकता संघ द्वारा विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-11-11 News
उरई (जालौन)। आल इंडिया पत्रकार एकता संघ जनपद जालौन इकाई द्वारा “आज के समय में मीडिया की भूमिका – समाजहित में उचित या अनुचित” विषय पर एक विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधि महाविद्यालय, एस.वी. कॉलेज व एस.एस. कॉलेज के प्रबंधक श्री शरद शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष कोच प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वलराम तिवारी, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि डॉ. मयंक त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र निरंजन, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज राजा, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष शालिग्राम पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार अलीम सिद्दीकी, प्रधानाचार्य अतुल कुमार बाजपेयी, यातायात प्रभारी वीरबहादुर सिंह, व एसएसआई साइबर क्राइम ज्ञानेन्द्र सिंह मंचस्थ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ किया गया। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों द्वारा कृषक, प्रधान, समाजसेवी, अधिकारी, पत्रकारों तथा महिला शक्ति को समाजहित में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि “पत्रकारिता में अपार शक्ति है, यदि पत्रकार अपने धर्म का ईमानदारी से पालन करें तो समाज से भ्रष्टाचार और बुराइयाँ समाप्त हो सकती हैं।” माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि “पत्रकार ही समाज का आईना हैं, जो लोगों को जागरूक और सजग बनाए रखते हैं।” प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि “आज की पत्रकारिता को आत्ममंथन की आवश्यकता है ताकि इसकी गरिमा बनी रहे।” मनोज राजा, दैनिक जागरण ब्यूरो चीफ ने समसामयिक पत्रकारिता पर सारगर्भित विश्लेषण प्रस्तुत किया। इस आयोजन की सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि यद्यपि इसका संयोजन आल इंडिया पत्रकार एकता संघ द्वारा किया गया था, फिर भी डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति, राष्ट्रीय पत्रकार परिषद सहित अनेक पत्रकार संगठनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई — जिससे जनपद के पत्रकारों की एकता और संगठन शक्ति का परिचय मिला। कार्यक्रम में झांसी मंडल व प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मथुरा-वृंदावन तहसील अध्यक्ष नीरज शर्मा, झांसी मंडल अध्यक्ष ध्रुव दुबे, महामंत्री मनीष शेषा, मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवधेश चौबे व मिथिलेश सारस्वत, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण भार्गव, मंडल महामंत्री पुनीत श्रीवास्तव, मंडल मीडिया प्रभारी मुश्ताक अली, मंडल उपाध्यक्ष गोविंद सिंह परिहार, पूर्व महामंत्री पंकज रावत, महिला जिलाध्यक्ष झांसी महानगर ममता स्पर्श गोस्वामी, जिला अध्यक्ष झांसी ग्रामीण जयपाल गुर्जर, मोठ तहसील अध्यक्ष जहूर अहमद, जिला अध्यक्ष जालौन अमित दूरवार, जिला उपाध्यक्ष आशीष समेले, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पोरवाल, जिला महामंत्री सुशील श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष उरई गोपाल जी गुबरेले, कोच अध्यक्ष अधिवक्ता निर्मल गोस्वामी, तथा कालपी अध्यक्ष धर्मेन्द्र पाल व सोनू महाराज शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन बड़ी कुशलता से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनिया ने किया, जबकि अंत में अध्यक्ष शरद शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।