झांसी रेंज ने IGRS पोर्टल पर सातवीं बार हासिल किया प्रदेश में प्रथम स्थान

झांसी रेंज ने IGRS पोर्टल पर सातवीं बार हासिल किया प्रदेश में प्रथम स्थान

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-11-11 News
झांसी रेंज ने आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर सातवीं बार हासिल किया प्रदेश में प्रथम स्थान झांसी। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के मासिक मूल्यांकन में झांसी परिक्षेत्र ने एक बार फिर देश राज्य स्तर पर अपना दबदबा बनाए रखा है। अक्टूबर 2025 के मासिक मूल्यांकन के नतीजों में झांसी परिक्षेत्र ने IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शत- प्रतिशत (100%) निस्तारण के प्रदर्शन के लिए लगातार सातवीं (07) बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि परिक्षेत्र व पुलिस टीम की कार्यकुशलता, जवाबदेही और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट परिचायक है। माह अक्टूबर 2025 (मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त नवम्बर 2025) सिस्टम IGRS, जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल। उपलब्धिः 100% शिकायत निस्तारण- झांसी परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश के सभी परिक्षेत्रों में प्रथम रैंक हासिल की। यह उपलब्धि झांसी परिक्षेत्र के लिए लगातार सातवीं बार लगातार प्रथम स्थान पाने का संकेत है। पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि ने इस संदर्भ में कहा कि “जनसुनवाई और शिकायत निवारण प्रणाली न केवल प्रशासनिक जवाबदेही का माध्यम है, बल्कि जनता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सबसे स्पष्ट रूप भी है। IGRS पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को शासन की मंशा एवं निर्धारित समयसीमा के अंदर विधिक और संवेदनशील तरीके से निस्तारित किया गया कृ इसका श्रेय हमारी टीम की कड़ी मेहनत, पारदर्शिता और जनता के प्रति संवेदनशील रवैये को जाता है। हम इस परंपरा को बनाए रखकर प्रदेश भर के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहते हैं।” पुरस्कार व सम्मान : उक्त उत्कृष्ट योगदान के लिए आईजी महोदय द्वारा निम्नलिखित अधिकारियों/ कर्मचारियों को नगद पुरस्कार व सम्मान प्रदान किया गया। प्रभारी IGRS/ सीसीटी एनएस-उपनिरीक्षक श्री राजेश सिंह रेंज कोऑर्डिनेटर-श्री विमल कुमार श्रीवास्तव, मुंशी- श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) श्रीमती प्रियंका गुप्ता। आईजी ने कहा कि ये पुरस्कार उन सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के समर्पण का प्रतीक हैं जिन्होंने शिकायत निवारण कार्य में लगन और अनुशासन दिखाया। जनहित व विश्वास का निर्माण- IGRS व सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से समयबद्ध निस्तारण से जनता में प्रशासनिक तंत्र के प्रति विश्वास बढ़ता है। पारदर्शिता एवं जवाबदेहीः शिकायतों के विधिक निस्तारण से निष्पक्षता की भावना मजबूत होती है और जवाबदेही सुनिश्चित होती है। आईजी द्वारा परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को निम्न निर्देश दिए गए हैं- IGRS प्रणाली से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को संजीदगी से सुना जाए तथा आवश्यक संवेदना व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और फॉलो-अप का रिकार्ड व्यवस्थित रखा जाए। परिक्षेत्रीय कोर टीम नियमित रूप से मीटिंग कर शिकायतों के रुझान (trends) का विश्लेषण करे तथा जमीनी कारणों के समाधान हेतु समन्वित नीतियाँ बनाएं। इन निर्देशों का उद्देश्य न केवल आकस्मिक उपलब्धि बनाना नहीं बल्कि दीर्घकालिक सुधार और जनता के साथ प्रशासनिक विश्वास को अटल बनाना है। आईजीश्री आकाश कुलहरि ने अंत में सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए प्ळत्ै/सीएम हेल्पलाइन का उपयोग करने में संकोच न करें और साथ ही लोकहित में सक्रिय भागीदारी निभाएँ ताकि समस्याओं का शीघ्र व पारदर्शी निस्तारण संभव हो सके।