
औद्योगिक क्षेत्र में समाज कार्य की भूमिका महत्वपूर्ण - डॉ. आफ़ताब आलम
झाँसी । बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी के समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय कार्य के अंतर्गत भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) झाँसी इकाई का भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भेल के उत्पादन, विपणन, सुरक्षा-निगरानी एवं श्रमिक अधिनियमों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान भेल के वरिष्ठ एच.आर. मैनेजर डॉ. आफ़ताब आलम ने विद्यार्थियों को भेल की संगठनात्मक संरचना, निर्माण क्षमताओं तथा सीएसआर गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज कार्य व्यवसाय को चुनने की बधाई देते हुए कहा किकृ “औद्योगिक क्षेत्र में समाज कार्य की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मानव संसाधन प्रबंधन के साथ समाज कार्य की डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों के लिए उद्योग जगत में असीम संभावनाएँ मौजूद हैं।” डॉ. आलम ने कहा कि आने वाले समय में झाँसी में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएँ हैं, जहाँ समाज कार्यकर्ता मानव संसाधन, कल्याण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्य समन्वयक डॉ. मुहम्मद नईम, पी.एस. रावत, डॉ. अनूप कुमार, श्रीमती गुंजा चतुर्वेदी, तथा विद्यार्थी हिमांशी यादव, रोहन कुमार, अनीता अवस्थी, मोहम्मद तलहा, अनुष्का विश्वकर्मा, साक्षी तिवारी, शिवानी, मोहित कुशवाहा, अभिषेक सिंह, सुमित शर्मा, आस्था यादव आदि उपस्थित रहे।