सहकार भारती पदाधिकारियों ने दिवंगत श्री राजेंद्र निषाद जी के परिवार से की मुलाकात, व्यक्त की शोक संवेदना

सहकार भारती पदाधिकारियों ने दिवंगत श्री राजेंद्र निषाद जी के परिवार से की मुलाकात, व्यक्त की शोक संवेदना

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-10-28 News
कप्तानगंज (आजमगढ़), । सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्री अरविंद दुबे जी, प्रदेश मंत्री श्री कैलाश नाथ निषाद जी, प्रदेश मंत्री श्री सतीश चंद्र कठेरिया जी, प्रदेश सहसंयोजक (एफपीओ प्रकोष्ठ) श्री संतोष कुमार पाल जी, तथा प्रदेश सहसंयोजक (मत्स्य प्रकोष्ठ) श्री हरबंस सिंह जी ने कप्तानगंज स्थित दिवंगत श्री राजेंद्र निषाद जी (प्रदेश सहसंयोजक, मत्स्य सहकारी प्रकोष्ठ, सहकार भारती उत्तर प्रदेश) के आवास पर पहुँचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। गौरतलब है कि श्री राजेंद्र निषाद जी का 7 अक्टूबर 2025 को दुखद निधन हो गया था। इस अवसर पर सहकार भारती के पदाधिकारियों ने उनके भाई नंदलाल निषाद (प्रधान जी), उनकी पत्नी एवं पुत्रों से भेंट कर संगठन की ओर से गहरी शोक संवेदना प्रकट की। प्रदेश महामंत्री श्री अरविंद दुबे जी ने परिवार को हर संभव सहायता एवं सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि श्री राजेंद्र निषाद जी ने संगठन के कार्यों में निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव से जो योगदान दिया है, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।