
जालौन से बड़ी खबर — सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी की सख्ती
जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा — "सड़क निर्माण और रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" तीन दिन में गड्ढा मुक्त सड़कें एनएच-27 पर कालपी से आटा तक बने गड्ढों को 3 दिन में भरने के आदेश दिए गए। साथ ही सभी संबंधित विभागों को चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय में काम पूरा न करने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। सुरक्षा के लिए ठोस इंतज़ाम डीएम ने सभी ब्लाइंड स्पॉट्स पर साइन बोर्ड, ब्लींकर लाइट और रंबल स्ट्रिप्स लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा से जुड़ा दायित्व है। ट्रैफिक नियमों पर सख्ती रॉन्ग साइड ड्राइविंग ओवरस्पीड ड्रिंक एंड ड्राइविंग बिना हेलमेट या सीट बेल्ट मोबाइल पर बात करते ड्राइवर इन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान चलाने के आदेश मिले हैं। स्कूल बसों की जांच और जनजागरूकता अभियान डीएम ने कहा कि सभी स्कूल बसों की फिटनेस जांच और चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य किया जाए। साथ ही स्कूलों में सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को ट्रैफिक रूल्स और सेफ ड्राइविंग की जानकारी दी जाएगी। बैठक में मौजूद अधिकारी बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, सीडीओ के.के. सिंह, सीएमओ डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सीओ सिटी अर्चना सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 🟢 डीएम का अल्टीमेटम: "तीन दिन में सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए — नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई!" रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)