
दीपावली से पहले कोंच में अवैध बारूद की तलाश में पुलिस का छापेमारी अभियान
कोंच,जालौन। दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। देर शाम करीब 7 बजे सीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नगर के विभिन्न इलाकों में अवैध बारूद की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने चौबे पार्क के पीछे स्थित एक मकान पर छापा मारा, जहां संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके अलावा बजरिया मुख्य मार्ग स्थित मालवीय नगर में कुल्ले अग्रवाल के बगल में बनी एक दुकान की भी तलाशी ली गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों स्थानों पर रखी सामग्री की बारीकी से जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। फिलहाल किसी बड़ी मात्रा में बारूद बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस को कुछ संदिग्ध साक्ष्य मिले थे जिस पर पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए सुराग मिलने पर पुनः छापा मारा जिसमें पुलिस ने भारी मात्रा में बारूद बरामद की जिसका खुलासा करते हुए सी ओ परमेश्वर प्रसाद व कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि कोंच नगर में अवैध बारूद की सूचना मिल रही थी जिस पर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है जिसमें पुलिस ने भारी मात्रा में बारूद बराबर की है जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है उन्होंने बताया कि बताया कि दीपावली पर्व के मद्देनज़र आतिशबाजी की दुकानों, गोदामों और संदिग्ध स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से बारूद का भंडारण न कर सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बारूद के अवैध भंडारण की जानकारी तुरंत पुलिस को दें छापेमारी के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह व पुलिस फोर्स मौजूद रही। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)