कोतवाली उरई पुलिस ने बरामद किए 5 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों के खिले चेहरे

कोतवाली उरई पुलिस ने बरामद किए 5 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों के खिले चेहरे

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-10-14 News
जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में कोतवाली उरई पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹2,00,000 बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्यवाही से मोबाइल स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बताया गया कि पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस व सूझबूझ से यह कार्रवाई की। बरामद मोबाइल फोन संबंधित स्वामियों को उनके पहचान व कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद सुपुर्द कर दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जालौन ने मोबाइल बरामदगी में सहयोग करने वाली टीम को सराहना दी और कहा कि जनपद पुलिस आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान व उनकी खोई हुई वस्तुओं की बरामदगी के लिए सदैव तत्पर है। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)