कोतवाली जालौन पुलिस, थाना आटा व सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में ₹25,000 के इनामिया बदमाश को मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार

कोतवाली जालौन पुलिस, थाना आटा व सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में ₹25,000 के इनामिया बदमाश को मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-10-14 News
जालौन | कोतवाली जालौन, थाना आटा व सर्विलांस सेल पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने जनपद के विभिन्न थानों में लूट, चोरी व गैंगस्टर एक्ट में वांछित तथा ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आवश्यक बल प्रयोग किया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पर कई थानों में लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इस सराहनीय कार्रवाई में कोतवाली जालौन, थाना आटा और सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)