झोपड़ी में सावधानी से रहें - 13 फीट लंबा अजगर निकलने से मचा हड़कंप

झोपड़ी में सावधानी से रहें - 13 फीट लंबा अजगर निकलने से मचा हड़कंप

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-10-13 News
जालौन । जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कैलिया बाईपास में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कच्ची झोपड़ी से 13 फीट लंबा विशालकाय अजगर निकल आया। झोपड़ी के मालिक ने जैसे ही अजगर को देखा, तुरंत शोर मचा दिया, जिसके बाद आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। अचानक निकले इस अजगर को देखकर लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन दो साहसी युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़ा और उसे बोरी में बंद कर जंगल में छोड़ दिया। उनकी इस सूझबूझ और बहादुरी की सभी ने सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से जंगली जीव बार-बार रिहायशी इलाकों में दिखाई दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग से लोगों ने अपील की है कि ऐसे जंगली जीवों को सुरक्षित पकड़ने और उनके प्रवेश को रोकने के उपाय किए जाएं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। संदेशरू बरसात के मौसम में सांप, अजगर जैसे जीव अक्सर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। ग्रामीणों से अपील है कि सावधानी बरतें, झोपड़ी या खेतों के आस-पास सफाई रखें और किसी जंगली जीव के दिखने पर तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचित करें। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)