
डकोर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी की योजना बनाते हुए एक आरोपी गिरफ्तार
जालौन जनपद के डकोर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए एक आरोपी को चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बरामद सामग्री: एक अदद तमंचा व कारतूस एक मोटरसाइकिल चोरी करने के उपकरण पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया महिंद्रा ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया। थाना प्रभारी डकोर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है, तथा उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)