मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार उरई का निरीक्षण

मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार उरई का निरीक्षण

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-10-11 News
उरई। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी जालौन एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने जिला कारागार उरई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध महिला बंदियों की भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई और आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि महिला बंदियों को सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जनपद में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने मीडिया बंधुओं को बताया कि महिला बंदियों के कल्याण हेतु नियमित निरीक्षण और समीक्षा आगे भी जारी रहेगी। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)