क्षेत्राधिकारी सदर अर्चना सिंह ने वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण, संवासियों से की संवाद

क्षेत्राधिकारी सदर अर्चना सिंह ने वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण, संवासियों से की संवाद

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-10-11 News
झांसी। क्षेत्राधिकारी सदर अर्चना सिंह ने वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां रह रही महिलाओं (संवासियों) से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आश्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। संवासियों ने बताया कि आश्रम में उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है तथा वे उपलब्ध व्यवस्थाओं से पूर्णतः संतुष्ट हैं। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं से संवाद भी किया गया। इस अवसर पर महिला थाना एवं राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया। वृद्धा आश्रम परिसर में साफ-सफाई एवं भोजन व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। सभी महिलाएं स्वयं को सुरक्षित और संतुष्ट महसूस कर रही थीं। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)