
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ का संगठन विस्तार:
लखनऊ।ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने संगठन के विस्तार और मजबूती के तहत उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संघ के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों को एकता, प्रेम, भाईचारा और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। संघ का मानना है कि पहचान केवल नाम से नहीं, बल्कि कर्म और निष्ठा से बनती है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि “कर्म सबसे बड़ी पूजा है। बिना कर्म किए फल कभी नहीं मिलता। सत्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करना ही संगठन को सशक्त बनाता है।” उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी है कि वे संगठन को मजबूत करते हुए सभी सदस्यों को साथ लेकर चलें और सम्मान की भावना बनाए रखें। निम्नलिखित पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं: प्रेम प्रकाश अग्रवाल – प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश (झांसी) डा. दिनेश राठौर – प्रदेश उपाध्यक्ष, मध्य प्रदेश बिंदिया – जिला अध्यक्ष, नीमच (म.प्र.) धीरज कुमार सिंह – जिला अध्यक्ष, जमुई (बिहार) वैभव गुप्ता – जिला महासचिव, शाहजहांपुर मनोहर बैजनाथ मोपकर – जिला अध्यक्ष, परभणी (महाराष्ट्र) धीरज कुमार शर्मा – जिला अध्यक्ष, कानपुर नगर कमलेश तिवारी – प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश ओबैदुर्हमान – जिला अध्यक्ष, सिद्धार्थनगर सलमान – जिला अध्यक्ष, कौशाम्बी डा. चेतन ठठेरा – प्रदेश प्रभारी, राजस्थान इन्द्रेज यादव – जिला अध्यक्ष, जौनपुर संजय सिंह – जिला अध्यक्ष, मथुरा मजहर खान – प्रदेश विधिक सलाहकार, महाराष्ट्र सुनील कुमार सिंह – जिला अध्यक्ष, अमेठी रूपकिशोर मालपानी – राष्ट्रीय मंत्री, महाराष्ट्र प्रधूमन पांडेय – जिला कार्यकारिणी सदस्य, वाराणसी लक्ष्मी सिंह – लखनऊ मंडल लेखापरीक्षक कौशल कुमार – प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश शैलेन्द्र सोनी – जिला अध्यक्ष, चन्दौली गुरु प्रसाद सोनी – प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश मुकुल मिश्रा (पूर्व प्रोफेसर मैथ) – समाजसेवी, लखनऊ मंडल प्रवक्ता संगठन के राष्ट्रीय और राज्य पदाधिकारी सभी नियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय सदस्यों को सम्मान देना, उन्हें संगठित रूप से काम करने की दिशा देना और समाज में पत्रकारिता के महत्व को बढ़ावा देना है। संगठन का यह भी संदेश है कि संगठित परिवार ही सशक्त होता है। सभी सदस्यों की एकजुटता, अनुशासन और ईमानदारी संगठन के सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करती है। यही कारण है कि ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलता है, ताकि पत्रकारिता और समाज सेवा में नवीन ऊर्जा का संचार हो सके।