
आलौकिक भवन उरई में स्नातक चुनाव को लेकर बैठक, शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों ने दिया सहयोग का आश्वासन
उरई। आगामी स्नातक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर आलौकिक भवन, उरई में जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में वरिष्ठ नेता अशोक राठौर, बच्चू महाराज, डॉ. सी.पी. गुप्ता, अजय इटोदिया, महेंद्र सिंह भाटिया, गौरव द्विवेदी (रामपुरा), डॉ. अंकुर शुक्ला, हाकिम सिंह, शैलेंद्र सिंह, अंशुल द्विवेदी, सोमेश पांडे, रमाकांत गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, सनी सर, गौरव, विजय ठाकुर, शशिकांत, जितेंद्र विश्वकर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, राम अवतार राठौर, धीरेंद्र कुमार, अरुण, राहुल पाठक, आनंद मिश्रा, ओम नारायण सिंह, साकेत कुमार, पवन गुप्ता, विजय सिंह, जोगिंदर सिंह, रमेश चंद्र वर्मा, डॉ. मनीष कुमार, अखिलेश कुमार, अशोक कुमार कुशवाहा, यतेंद्र कुमार, राजा द्विवेदी, सुनील सिंह, अरविंद कुमार तथा देवेंद्र कुमार पांडे सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे। बैठक में आगामी स्नातक चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित प्रबंधकगण एवं प्रधानाचार्यों ने एक स्वर में आश्वस्त किया कि मतदाता फार्म नियोजित समय से पूर्व ही बड़ी संख्या में कार्यालय में जमा करा दिए जाएंगे, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)