
विधायक व जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया
उरई (जालौन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी नौ अक्तूबर को उरई दौरे पर आएंगे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा, जहां से वह कार द्वारा इंदिरा स्टेडियम पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री इस दौरान जनपद को कई विकास परियोजनाओं की सौगातें दे सकते हैं। वह विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। जिले में मुख्यमंत्री के दौरे की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमले से लेकर आमजन में उत्साह का माहौल है। रविवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने इंदिरा स्टेडियम पहुंचकर जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का पहले नून नदी के उद्गम स्थल का निरीक्षण करने का भी कार्यक्रम था, लेकिन मौसम की वजह से वह टल गया था। जिले के लोगों में अब उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के आगमन पर विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं होंगी और जिले को नई सौगातें मिलेंगी। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)