
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जालौन में होंगे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम
उरई (जालौन)। महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति द्वारा आगामी 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जी के जन्मोत्सव पर जनपद जालौन में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों बृजेश, संजय भारती, उदय राज, अनूप बाल्मीकि, दयाराम किशोरी लाल एवं बीपी सिंह ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर नगरभर में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातःकालीन आरती से होगी, जो बाल्मीकि मंदिर (तुलसी नगर, उरई) में संपन्न होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि के हाथों जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रामकुण्ड हाथी पार्क में प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया है। अंत में, मुख्य अतिथियों एवं समिति कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)