अज्ञात कारणों से अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अज्ञात कारणों से अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-10-06 News
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ग्राम हांसा में अधेड़ ने किन्ही कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम हांसा निवासी मजदूर राजा 55 वर्ष पुत्र घन्नी अहिरवार ने अज्ञात कारणों के चलते गांव से बाहर मबई अहीर रोड पर तिलक चंद के खेत में खड़े बबूल में रस्सी का फंदा डाल आत्म हत्या कर ली। रविवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने पेड़ पर लटका शव देखा तो उनमें हड़कंप मच गया, और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस व उसके स्वजनों को दी।सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।‌ ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि किसान अविवाहित था और परिवार में दो भाई कल्लू व सिद्ध गोपाल अपने परिवार सहित हांसा में ही रहते है। इन तीनों भाइयों के बीच महज 2 बीघे पट्टे की जमीन है जिसमें मृतक विगत 6 वर्षों से पास के गांव हवेली में किसी के घर मजदूरी कर भैंस चराने व घरेलू कार्य करता था। बताते है कि उसने कुछ कर्ज भी लिए था, जिसको चुकाने के लिए एक ही घर में बंधुवा मजदूरी का कार्य करता था। मामले में एसओ प्रभात कुमार का कहना है कि अधेड़ मानसिक रूप से परेशान बताया गया है जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)