
प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी, परिजनों ने पकड़ा; शिव मंदिर में संपन्न हुई शादी
आटा, जालौन। आटा थाना क्षेत्र क़े परासन गाँव के सुनेहटा में युवती से मिलने के लिए प्रेमी घर आया तो स्वजन ने युवक को पकड़ लिया। जिसके बाद बाद सुबह लड़के के परिजनों को खबर दी गई। जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से प्रेमी युगल की शादी गाँव स्थित शिव मंदिर में करा दी गई। इस दौरान भारी संख्या में गाँव के लोग मौजूद रहे। पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी। जिला हमीरपुर का बारहरा गाँव निवासी असेन्द्र जोकि शनिवार की देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसे घर जालौन के आटा थाना क्षेत्र के सुनहेटा गाँव मे चुपके से आया था। रात करीब 2 बजे जब दोनों प्रेमी आपस मे बातचीत कर रहे थे। तभी युवती के चाचा ने उन्हें देख लिया। लड़की ने तुंरत युवक को भगाने के लिए चाचा को पकड़ लिया। युवक अपने किसी रिश्तेदार के यहाँ छुप गया। लेकिन जब गाँव मे हल्ला हुआ,तो उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों और लड़की के परिजनों ने उसे पकड़कर थोड़ी बहुत मारपीट की। लेकिन जब लड़की उसके पक्ष में खड़ी हो गई,तो परिजनों ने लड़के के घरवालों को खबर की। सुबह होते ही दोनों पक्ष में आपस मे बातचीत हुई। प्रेमी युगल की शादी कराने का निष्कर्ष निकाला गया। जिसके बाद तुंरत शादी की तैयारियां करने में परिजन जुट गए। गाँव के लोगो की मौजूदगी में शिव मंदिर में मंडप सजाकर दोनों ने सात फेरे लिए। इसके बाद धूमधाम से बेटी की परिजनों ने विदाई की। वही पूरे मामले की खबर पुलिस को दे दी गई थी। । इस घटना की जानकारी आटा थाना पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस के अनुसार, मामला आपसी सहमति से निपट गया है। दोनों बालिग हैं और परिवारों के बीच सुलह के बाद उनका विवाह करा दिया गया है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)