राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उरई में दीक्षांत समारोह सम्पन्न

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उरई में दीक्षांत समारोह सम्पन्न

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-10-04 News
उरई जालौन। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उरई में दीक्षांत समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया। विद्यालय परिवार को इस सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी गई। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)