उरई गल्ला मंडी में ‘नेक्स्ट जेन जीएसटी अभियान’ के तहत विधानसभा सम्मेलन, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सरावगी रहे मुख्य अतिथि

उरई गल्ला मंडी में ‘नेक्स्ट जेन जीएसटी अभियान’ के तहत विधानसभा सम्मेलन, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सरावगी रहे मुख्य अतिथि

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-10-04 News
उरई जालौन । गल्ला मंडी परिसर में व्यापारी बंधुओं के मध्य ष्नेक्स्ट जेन जीएसटी अभियानष् के अंतर्गत आयोजित उरई विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष झांसी प्रदीप सरावगी उपस्थित रहे। सम्मेलन में व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित नवीनतम प्रावधानों एवं व्यवसाय में पारदर्शिता तथा सुगमता के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में व्यापार जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही और जीएसटी से संबंधित सुझावों एवं विचारों का आदान-प्रदान किया गया। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)