
आईटीआई कोंच में दीक्षांत समारोह मुख्य अतिथि विधायक ने मेधावियों को किया सम्मानित
कोंच (जालौन)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कोंच में शनिवार को आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मूलचंद निरंजन तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि तकनीकी शिक्षा ही रोजगार और आत्मनिर्भरता का आधार है, इसलिए सीखे गए ज्ञान को समाज और देश के विकास में उपयोग करें। इस अवसर पर संस्थान परिसर में उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने समारोह को यादगार बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)