शक्ति 5.0 के तहत डीएम व एसपी ने कन्या विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक

शक्ति 5.0 के तहत डीएम व एसपी ने कन्या विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-10-04 News
उरई जालौन । जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार शनिवार को कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेल नगर, उरई पहुंचे जहां प्रार्थना सभा के समय दोनों अधिकारियों ने छात्राओं एवं अध्यापिकाओं से संवाद कर मिशन शक्ति 5.0 अभियान की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने छात्राओं से कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है। शिक्षा और आत्मविश्वास से ही समाज में आगे बढ़ा सकता है। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा जब छात्राएं और महिलाएं उनके बारे में पूरी जानकारी रखें और निडर होकर आगे बढ़ें। पुलिस अधीक्षक ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान सर्वाेच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक थाना स्तर पर महिला हेल्प डेस्क सक्रिय हैं। साथ ही 1090, 112 और 181 जैसी हेल्पलाइन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए छात्राओं को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी संदिग्ध संदेश, कॉल या सोशल मीडिया गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने और निडर होकर शिक्षा की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। रिपोर्ट - ओमप्रकाश उदैनियां राष्टीय मीडिया प्रभारी आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ