राधे राधे सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन, डॉ. संदीप सरावगी ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

राधे राधे सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन, डॉ. संदीप सरावगी ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-10-04 News
झांसी। राधे राधे सेवा समिति द्वारा माता रानी की आराधना के उपलक्ष्य में लक्ष्मीबाई पार्क के बाहर विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थापक अध्यक्ष रघुनंदन सोनी के मार्गदर्शन तथा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समिति न केवल धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता और सेवा की भावना को बढ़ावा देती है, बल्कि युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर, सेमिनार एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें योग, व्यायाम और संतुलित आहार के महत्व पर विशेष बल दिया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर बिहारी लाल आर्य, डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, डॉ. संदीप सरावगी एवं मनमोहन गेड़ा उपस्थित रहे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. संदीप सरावगी ने कहा, “माता रानी का आशीर्वाद सदैव समाज को एकता और शक्ति प्रदान करता है। राधे राधे सेवा समिति द्वारा आयोजित यह विशाल भंडारा सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल है। ऐसे आयोजन हमें धार्मिक आस्था के साथ-साथ मानव सेवा की प्रेरणा भी देते हैं। स्वस्थ युवा ही एक मजबूत और प्रगतिशील समाज की नींव होते हैं, और इसी दिशा में यह संस्था निःस्वार्थ भाव से कार्यरत है।” भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे: पार्षद लखन कुशवाहा, राजेश जी जागरण, रघुवर जी जागरण, मुकेश जी जागरण, अतुल जी जागरण, अमित निखार, पंकज अग्रवाल, धीरज प्रजापति, लवलेश अग्रवाल, सौरभ श्रीवास्तव, भरत गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, अरुण जैन, मनोज सोनी, प्रवीण अग्रवाल, गिरीश श्रीवास्तव, वीरेंद्र अग्रवाल, आर.के. दुबे, आर.के. शुक्ला, राजेंद्र सोनी, अखिलेश पांडे, नवनीत मिश्रा, रोहित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अनिल झारखडिया, डॉ. आलोक शिवहरे, बृजेंद्र श्रीवास, कुलदीप जोशी, विजय सिंघानी, राजीव गुप्ता, राजेश साहू, राजीव शिवानी, दिनेश वर्मा, दिनेश जैन, प्रकाश साहू, सुनील गुप्ता, एडवोकेट लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, सुकेश गुप्ता, ओम प्रकाश अग्रवाल, अमर सिद्ध, पुनीत अग्रवाल, राजेश प्रजापति, अतुल गुप्ता, अरविंद दुबे, रवि गंगवानी, राकेश सोनी, राजीव पोरवाल, कमल महेश्वरी, सूरज साहू, पंकज खटीक, राजेंद्र शर्मा, आनंद सोनी, वीरेंद्र सिसोदिया, अरुण अग्रवाल, विनय कुमार, ओम हरे, राम राजा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में लवलेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।