
नवरात्रि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा, बैरागढ़ मंदिर में दिए सख्त दिशा-निर्देश
जालौन । नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा महापर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार स्वयं जनपद में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज थाना एट क्षेत्रान्तर्गत स्थित बैरागढ़ मंदिर पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें चौकसी बरतने, भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने तथा संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महापर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई की जाए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)