राष्ट्रीय पत्रकार संघ-मानवाधिकार फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष बने आजमगढ़ के रतन गुप्ता

राष्ट्रीय पत्रकार संघ-मानवाधिकार फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष बने आजमगढ़ के रतन गुप्ता

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-09-29 News
सुल्तानपुर। भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मानवाधिकारों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने का कार्य करने वाली संस्था राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम पंजीकृत नीति आयोग भारत सरकार के केंद्रीय कार्यालय सिविल लाइन बढ़ैयाबीर में लालगंज आजमगढ़ के भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन गुप्ता एडवोकेट का आगमन हुआ जहां पर उन्होंने संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता एडवोकेट ने उनका अभिनंदन करते हुए उन्हें उ प्र का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। विदित हो कि अनेक समाजसेवी संगठनों से जुड़ कर रतन गुप्ता एडवोकेट दशकों से आम जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करते चले आ रहे हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव बढ़-चढ़कर कार्य करने के कारण रतन गुप्ता का पूरे प्रदेश में बहुत मान सम्मान है। लखनऊ की राजनीतिक गलियारों में इनका अच्छा खासा दखल है। सत्ता पक्ष के अनेक बड़े नेताओं से रतन गुप्ता का अत्यंत नजदीकी संबंध है। राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत होने पर रतन गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन द्वारा दिये गये दायित्वों को निभाते हुए पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार करेंगे। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी आशीष हेमंत कुमार, जयशंकर प्रसाद गुप्ता, गजानंद मोदनवाल, अरविन्द चौरसिया, सारथी कसौधन, अश्वनी वर्मा, राजदेव यादव, शिवशंकर चौधरी, प्रदीप मिश्रा, ओमप्रकाश गुप्ता, आशीष बरनवाल एडवोकेट,सत्य नारायण मोदनवाल, रमेश मोदनवाल, सरदार जसविंदर सिंह, जीत बहादुर मोदनवाल, डा पवन पांडेय, सरदार गगनदीप सिंह, राजेश सोनी, सरदार महेंद्र पाल सिंह, शोभित मोदनवाल, सोमदत्त अग्रवाल, विजय टंडन, चंद्रदेव मिश्रा,दीपक आर्य, संगमलाल मोदनवाल, रतन गुप्ता, राजकुमार आर्य, प्रह्लाद गुप्ता, अम्भोज मोदनवाल, कमल कुमार गुप्ता आदि सहित देश भर के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।