
ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त पाई गई
उरई,जालौन। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। निरीक्षण में वेयरहाउस की चौतरफा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय मिले और सभी सुरक्षा उपाय मानक के अनुरूप व्यवस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि हर गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित है। इस मौके पर उप निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा ब्याडवाल, बसपा से जिलाध्यक्ष ब्रजेश जाटव, भाजपा से शांतिस्वरूप महेश्वरी,सपा से जमालद्दीन विभिन्न दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्ट- राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)