30 सितम्बर का अवकाश निरस्त, खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर

30 सितम्बर का अवकाश निरस्त, खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-09-29 News
उरई, जालौन। प्रदेश सरकार ने 30 सितम्बर 2025 (मंगलवार) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, उक्त दिन अर्द्धवार्षिक लेखाबंदी (Half Yearly Closing) के कारण सभी शासकीय कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि वर्ष 2025 की सार्वजनिक अवकाश सूची में किए गए इस परिवर्तन को उसी सीमा तक संशोधन के रूप में माना जाए। यानी अब 30 सितम्बर को किसी भी सरकारी विभाग में अवकाश नहीं होगा और सभी कार्यालय नियमित रूप से कार्य करेंगे। रिपोर्ट- राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)