जालौन पुलिस की मुस्तैदी – चोरी हुई बाइक कुछ ही घंटों में बरामद

जालौन पुलिस की मुस्तैदी – चोरी हुई बाइक कुछ ही घंटों में बरामद

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-09-29 News
जालौन। पुलिस की तेज़ कार्रवाई और सतर्कता का एक और उदाहरण शनिवार को देखने को मिला, जब शहर से चोरी हुई बाइक को यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह और उनकी टीम ने महज़ कुछ ही घंटों में बरामद कर मालिक को सौंप दिया। तेज़ी और सूझबूझ से की गई इस कार्रवाई ने न केवल अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया, बल्कि जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास भी और गहरा कर दिया। बाइक की बरामदगी के बाद वाहन मालिक और स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा, "ऐसी मुस्तैद और तत्पर पुलिस के रहते अपराधियों के हौसले पस्त ही रहेंगे।" रिपोर्ट- राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)