
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने किया विकास प्रदर्शनी का अवलोकन
झाँसी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा झाँसी किला की तलहटी स्थित महाराजा गंगाधर राव कला मंच परिसर में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए रविवार को भी स्कूली बच्चों और आमजन की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय विकासखंड बड़ागांव, बंगरा, चिरगांव, बामौर, मोंठ एवं बबीना की छात्राएँ एवं शिक्षिकाएँ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर के साथ प्रदर्शनी स्थल पर पहुँचीं। प्रदर्शनी में "न्यू इंडिया @2047" की परिकल्पना के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को आकर्षक पोस्टरों और जानकारीपूर्ण सामग्री के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार योजनाएँ सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़ी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सागर ने कहा कि, “इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों में विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देती है।” सहायक निदेशक श्री सुरजीत सिंह ने छात्राओं को विस्तार से बताया कि यह प्रदर्शनी आमजन के लिए 2 अक्टूबर 2025 तक खुली रहेगी, जहाँ लोग केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकते हैं। प्रदर्शनी के बाद छात्राओं ने राजकीय संग्रहालय का भी भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने झाँसी के गौरवशाली इतिहास और वीरगाथा को दर्शाने वाली विभिन्न कलाकृतियों और प्रदर्शनों को देखा और इतिहास की गहराईयों को समझा। इस अवसर पर शिक्षिकाएँ श्रीमती माधुरी गुप्ता, मालती यादव, ज्योति चौबे, भावना, रीमा यादव, सौरभ श्रीवास्तव, आशीष रावत सहित कई सहकर्मी मौजूद रहे। छात्राओं में नव्या, रश्मि, खुशी, रूचि, अर्चना, अनारिका, नैन्सी, मोनिका, ऋतु, संगम, अनुष्का, अंशिका राज, निशि, माहीराज, सुरभि, माण्डवी, काव्या, कनिष्का, ज्योति आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में श्रीमती अर्चना पाण्डेय, श्रीमती दीपा पाण्डेय, श्रीमती अर्चना त्रिपाठी एवं सुश्री रजनी पाठक भी उपस्थित रहीं। छात्राओं में मोनिका लोधी, सुनीति राजपूत, साक्षी पाल, सोनम कुशवाहा, शिक्षा वंशकार, काजल रायक्रवार, नैनसी केवट, रक्षा रायक्रवार, कंचन लोधी, आस्ति लोधी, अंशिका राजपूत, पलक जाटव, पल्लवी पाल, सपना केवट भी शामिल रहीं।