दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-09-27 News
जालौन। आगामी दुर्गा पूजा, रामनवमी एवं अन्य पर्वों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा नगर के धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों को शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई। इस अवसर पर एसपी ने सभी से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हों। रिपोर्ट- राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)