महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता की रहेगी प्राथमिकता-आई0जी0 झॉसी

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता की रहेगी प्राथमिकता-आई0जी0 झॉसी

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-09-26 News
झाँसी । उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदेशभर की महिलाओं एवं बालिकाओं की जागरूता हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति अपने पंचम चरण में प्रवेश कर चुका है। इसी अभियान के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी आकाश कुलहरि द्वारा जनपद झॉसी के थाना प्रेमनगर परिसर में मिशन शक्ति केन्द्र का उद्धघाटन किया गया। तत्पश्चात प्रेमनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आयोजित मिशन शक्ति समागम कार्यक्रम में आयी हुयी विभिन्न वर्गों की महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर महत्वूपर्ण सुझाव दिये गए साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। संवाद के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर अपराधध्बचाव से संबंधित विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया साथ ही वूमेन पॉवर लाइन(1090), यू0पी0सी0एम0 हेल्प लाइन(1076), चाइल्ड हेल्प लाइन(1098), यू0पी0-112 आदि नम्बरों के सम्बन्ध में जानकारी देने एवं महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाकर व्हाटसएप ग्रुप के माध्यम से अधिक से अधिक महिलओं एवं बच्चों को इस मुहिम से जोड़ने तथा अभियान को अधिक से अधिक सफल बनाने हेतु उपस्थित अधीनस्थों को निम्न निर्देश दिये गये 1. मिशन शक्ति फेस-5.0 अभियान में महिला सुरक्षा/वीमेन पावर लाईन-1090 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बैनर पोस्टर आदि सहज दृश्य स्थानों पर लगाकर महिलाओ को जागरूक किया जाये। 2. कार्यक्रम एवं आयोजन स्थलो पर च्पदा च्.त्.ट. का भी सहयोग प्राप्त किया जाये। 3. कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारियों, समाज में प्रमुख पदों पर प्रतिष्ठित महिलाओ, समाज सेविकाओ, विदुषी महिलाओ आदि को विशेष रूप से आमन्त्रित कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाये। स्कूल, कॉलेज, एनसीसी के विद्यार्थियो को भी कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाये। 4. नाट्य कला समितियो से समन्वय स्थापित कर महिलाओ/बालिकाओ के सहयोग से नुक्कड नाटक कराया जाये। 5. सोशल मीडिया एवं प्रिन्ट मीडिया के माध्यम से उक्त कार्यक्रम का दिन प्रतिदिन प्रचार प्रसार किया जाये। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झॉसी बीबीजीटीएस मूर्ति, पुलिस अधीक्षक, नगर श्रीमती प्रीति सिंह, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण डॉ0 अरविन्द कुमार, एएसपी/सीओ सदर सुश्री अरीबा नोमान व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।