उरई गांधी मार्केट में भीषण आग! लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख

उरई गांधी मार्केट में भीषण आग! लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-09-26 News
उरई जालौन । शहर के गांधी मार्केट से शुक्रवार तड़के बड़ी खबर सामने आई। यहां एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। जैसे ही आग की लपटें उठीं, इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर दो दमकल गाड़ियां और पुलिस बल पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में दुकान में रखे फ्रिज, कूलर, टीवी और अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आसपास की दुकानों तक आग फैलने का खतरा बना रहा। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कृ क्या हमारे बाजारों में आग से निपटने के इंतज़ाम वाकई पुख्ता हैं? रिपोर्ट- राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)