24 घंटे में दो बार ट्रेनों के आगे लेटा युवक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

24 घंटे में दो बार ट्रेनों के आगे लेटा युवक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-09-26 News
उरई जालौन । रेलवे स्टेशन पर बीते 24 घंटे में घटी दो चौंकाने वाली घटनाओं ने यात्रियों और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। दोनों ही बार एक युवक ने चलती ट्रेनों के आगे जाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद स्टाफ और लोको पायलट की सतर्कता से बड़ी दुर्घटना टल गई। पहली घटना रू बुधवार रात बुधवार देर रात साबरमती एक्सप्रेस (19167) के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही अचानक एक युवक उसके आगे जाकर लेट गया। चालक ने तत्काल आपात ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। जब तक सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचते, युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस घटना के कारण ट्रेन लगभग 30 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। दूसरी घटना रू गुरुवार सुबह गुरुवार सुबह लगभग यही घटना फिर दोहराई गई। इस बार उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12174) के इंजन के नीचे एक युवक जाकर लेट गया। वहां मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली। पूछताछ में युवक की पहचान सूर्यभान (27), निवासी लखनपुर (कानपुर देहात) के रूप में हुई। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। रेलवे सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल लगातार 24 घंटे के भीतर दो-दो बार हुई ऐसी घटनाओं से यात्रियों में दहशत फैल गई है। साथ ही रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल आरपीएफ दोनों घटनाओं की जांच में जुटी है और युवक के इरादों तथा मानसिक स्थिति की पड़ताल की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि ऐसे मामलों की तुरंत जानकारी सुरक्षा कर्मियों को दें और प्लेटफॉर्म पर सतर्क रहें। रिपोर्ट- राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)