
उरई पुलिस की बड़ी सफलता नाजायज़ गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
उरई। कोतवाली उरई पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने ग्राम करसान निवासी अभिषेक प्रजापति पुत्र कन्हैयालाल प्रजापति (उम्र लगभग 24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने लगभग 1 किलो 700 ग्राम नाजायज़ गांजा बरामद किया है। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि नशे के कारोबार में लिप्त तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। रिपोर्ट- राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)