विकास भवन में प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

विकास भवन में प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-09-24 News
जालौन। विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित “विकास कार्यों की समीक्षा बैठक” में जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जनपद में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं का कार्य समयबद्ध और प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जाए। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को यह भी बताया कि जनता तक योजनाओं के लाभ पहुँचाने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए और आवश्यक संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने बैठक में अपने-अपने विभागों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और प्रभारी मंत्री ने सुधार के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। रिपोर्ट- राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)