
जनपद जालौन में ट्रक (डंपर) ने मिस्त्री को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, ट्रक पर काम करते समय सामने से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर
जालौन। जनपद जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ पर एक ट्रक (डंपर) की टक्कर से मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक कालपी का निवासी है। यह घटना तब हुई जब मृतक एक ट्रक में कुछ काम कर रहा था। तभी अचानक सामने की तरफ से आ रहे ट्रक (डंपर) ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मिस्त्री की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय दुकानदारों और वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को तत्काल सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा एवं मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है एवं वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग भी करी कि कुछ ऐसे इंतजाम किये जाएं जिससे आये दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है एवं आरोपी चालक पर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट- राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)