जालौन बस स्टैंड पर जमकर हुई झड़प, ए.आर.एम. और लोगों में भिड़त

जालौन बस स्टैंड पर जमकर हुई झड़प, ए.आर.एम. और लोगों में भिड़त

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-09-23 News
जालौन। शहर के बस स्टैंड पर ए.आर.एम. और कुछ लोगों के बीच जबरदस्त भिड़त हुई। जानकारी के अनुसार, ए.आर.एम. लगातार डग्गामार वाहनों पर लगाम लगाने के प्रयास कर रहे थे। बताया गया कि जब ए.आर.एम. ने एक वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि चालक शराब के नशे में था। इस दौरान ए.आर.एम. और चालक के बीच मारपीट हो गई, जिसमें चालक को गंभीर चोटें आईं। मारपीट में चालक का सिर फट गया और पैरों में भी चोटें आईं। घायल चालक को तुरंत पुलिस ने मेडिकल जांच कराकर कोतवाली में सुरक्षित रखा। इसी बीच, ए.आर.एम. दोबारा बस स्टैंड पहुंचे और उन्होंने एक अन्य व्यक्ति के साथ भी धक्का-मुक्की की। विवाद बढ़ता देख बस स्टैंड पर मौजूद ड्राइवरों और राहगीरों ने बीच-बचाव कराया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थिति को काबू में किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और आरटीओ की मौजूदगी में कई वाहनों का चालान भी किया गया। रिपोर्ट- राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)