
न्यू खान क्लीनिक का शुभारंभ, पारिवारिक माहौल में हुआ उद्घाटन
झांसी। सीपरी बाजार स्थित परिवार प्लाज़ा के प्रथम तल पर न्यू खान क्लीनिक का शुभारंभ गत दिवस बड़ी ही सादगी और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ। क्लीनिक के संचालक एमबीबीएस फिजिशियन डॉ. सोहेल खान ने अपने परिवारजनों की उपस्थिति में फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर डॉ. खान ने अपनी दादी श्रीमती ज़ैनिब निशा, पिता आमिर खान और माता श्रीमती परवीन जहां के कर-कमलों से फीता काटवाया। यह नज़ारा वहां मौजूद लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा और पारिवारिक मूल्यों के महत्व को उजागर करता है। इस मौके पर डॉ. सोहेल खान ने कहा, मां-बाप की दुआओं और आशीर्वाद से आरंभ किया गया यह क्लीनिक मरीजों की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। मरीजों की देखभाल और उन्हें स्वस्थ करने से मन को सच्चा सुकून मिलता है। हमें विश्वास है कि ऊपर वाला भी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग करेगा। क्लीनिक में कार्यरत अमित वर्मा ने बताया कि न्यू खान क्लीनिक में आधुनिक सुविधाओं के साथ मरीजों की सभी आवश्यक चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।