
त्यौहारों को देखते हुए एसपी ने कालपी में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जालौन। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जालौन ने सीओ कालपी के साथ कस्बा कालपी में मुख्य मार्गों, बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं दुर्गा पण्डालों का भ्रमण किया। इस दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दुर्गा पण्डाल आयोजकों से भी वार्ता की और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त कराया। साथ ही आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग कर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहभागिता करें। रिपोर्ट- राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)